मुंगेर, नवम्बर 23 -- मुंगेर, निप्र.। मुंगेर समाजवादी नेता और सदर प्रखंड के किसान विजय कुमार सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए नौवागंढी के शरण सिंह टोला ‌स्थित उनके आवास‌ पर पहुंचने लगे। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र मंडल, सपा नेता मनोज क्रांति सहित क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि विजय सिंह पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के सानिध्य में समाजवादी आंदोलन से जुड़े और अपने अंतिम सांस तक समाजवादी रहे। उनके निधन से हमने समाजवादी आंदोलन के अपने एक मजबूत सिपाही को खो दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...