मऊ, जुलाई 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी चिंतक और पूर्व मंत्री स्व.शारदानंद अंचल की 78वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ने कहा कि स्व.अंचल एक बहुआयामी प्रतिभा के धनी नेता थे। उन्होंने समाजवाद की अलख जगाकर जीवन भर गरीब, मजलूम और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायण यादव, प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी, पूर्व प्रमुख विजय शंकर यादव, राजकुमार यादव, शैलेश यादव समेत कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.