पीलीभीत, नवम्बर 24 -- पीलीभीत। सपा के लोक सभा चुनाव कार्यालय पर पदाधिकारियों ने लोकबंधु राजनारायन की जयंती मनाई। उनकों नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और जनसंघर्षों के प्रतीक थे। वे अपनी निर्भीकता ,संघर्षशील स्वभाव और सत्ता के खिलाफ उठाने के लिए जाने जाते थे। सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि लोकबंधु की उपाधि उनको जनता के प्रति गहरी निष्ठा और आजीवन संघर्ष के कारण मिली। जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, नरेंद्र मिश्रा, बालकराम सागर, हाजी अकबर अहमद अंसारी, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू,नरेश कुमार सागर,संदीप सक्सेना,गुरविंदर सिंह गिल,हरसिमरन सिंह, प्रशांत अवस्थी,दिनेश कुमार वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.