बिजनौर, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राहुल सिंह रविवार को लखनऊ में सपा में शामिल हो गए हैं। राहुल सिंह ने सांसद मुरादाबाद रुचिवीरा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ उनके पिता रिटायर्ड डीएसपी एमपी सिंह भी मौजूद रहे। पिछले काफी समय से राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राहुल सिंह के सपा में शामिल होने की चर्चाएं जिले में चल रही थी। इन चर्चाओं पर रविवार को विराम लग गया है। सांसद रूचि वीरा के नेतृत्व में पूर्व रालोद जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने सपा ज्वाइन कर ली है। सपा से पहले राहुल ने भाजपा ज्वाइन की थी। अब राहुल सिंह के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश रालोद के पूर्व अध्यक्ष मुनिदेव शर्मा और व्यापारी नेता और प्रदेश महामंत्री व्यापारी एकता परिषद देवेश चौधरी समेत 25 नेताओं ने समाजवादी पार्टी ...