आरा, जनवरी 8 -- पीरो, संवाद सूत्र विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाईश कर चुके समाजवादी नेता काशीनाथ यादव के निधन पर भोजपुर जिले में शोक छा गया है। लंबी बीमारी के दौरान गुरुवार की दोपहर उन्होंने पैतृक निवास हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गांव में दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार अमई में ही किया गया। मौके पर जिप सदस्य लालबिहारी यादव, राजद नेता लालबाबू यादव, प्रमोद यादव, राजद के तरारी प्रखंड अध्यक्ष रामईश्वर सिंह यादव, अयूब आलम, मदन यादव, सुनील यादव, अनील सिंह चंद्रवंशी और प्रमुख रूनी खातून के अलावा साकिर अंसारी ने दिवंगत काशीनाथ यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर दिवंगत काशीनाथ यादव के पुत्र गुड्डू कुमार और रवि कुमार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। मालूम हो कि काशीनाथ यादव पूर्व में राजद और लोजपा से विधानसभा के प्रत्...