लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। समाजकल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण मंगलवार को दूसरे दिन थारू बाहुल्य इलाके में रहे। उन्होंने चंदनचौकी में मेधावी छात्राओं को साइकिलें बांटी। नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया। यहां गैलरी व वाशरूम के टायल्स गुणवत्ता परक नहीं मिले इस पर इन टायल्स को बदलवाने का निर्देश दिया। बलेरा के थारू हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाएं कैसे काम करती हैं। उनके तैयार उत्पादों को देखा। रात्रि विश्राम दुधवा में करने के बाद मंत्री असीम अरुण मंगलवार को चंदनचौकी पहुंचे। यहां 78 मेधावी छात्राओं को साइकिल बांटी। छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। इसके बाद समाज कल्याण मंत्री ने आश्रम पद्दति विद्यालय में नवनिर्मित छात्राव...