जौनपुर, जनवरी 9 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से द मर्सी क्लब की ओर से शुक्रवार को समाचार पत्र विक्रेताओं को स्वेटर वितरित किए गए। क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने स्वेटर देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि हॉकर बंधु हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों के दरवाजे तक अखबार पहुंचाने का जिम्मेदारी भरा कार्य करते हैं। जब लोग गहरी नींद में होते हैं, तब भी हॉकर देश-दुनिया की खबरें लेकर घर-घर पहुंचते हैं, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है। क्लब के जिला चेयरमैन डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने क्लब के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा और नागरिक को प्रतिदिन अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.