लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- लखीमपुर, संवाददाता। माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबों और पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। माध्यमिक विद्यालयों में अब समाचार पत्र पढ़ना रोज़मर्रा की स्कूल गतिविधि का हिस्सा होगा, जिससे बच्चों में रोज पढ़ने की आदत बने और वे देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहें। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों में रोज होने वाली प्रार्थना सभा में बारी-बारी से बच्चों से समाचार पत्र पढ़वाया जाएगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और बोलने की क्षमता में सुधार होगा। समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इससे ...