रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में नागरिक शास्त्र विषय की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन करना चाहिए। परीक्षा दो खंडों में विभाजित होती है। पहला खंड समकालीन विश्व राजनीति और दूसरा खंड स्वतंत्र भारत में राजनीति से संबंधित होता है। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालू कौशल ने बताया कि नागरिक शास्त्र के पाठ्यक्रम में देश और दुनिया के राजनीतिक मुद्दों पर आधारित अध्याय शामिल हैं, जिनकी गहरी समझ के लिए समसामयिक घटनाओं से अवगत रहना आवश्यक है। शालू कौशल के अनुसार, इन सभी प्रकार के देने के लिए प्रश्नों का उत्तर विषय की स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक...