बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में मीडिया कोषांग की समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन से संबंधित प्रचार-प्रसार गतिविधियों, मीडिया समन्वय, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी मतदान दिवस के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मतदान का संदेश पहुंचाया जाए। जनसंपर्क विभाग के वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को दायित्व सौंपा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.