मुरादाबाद, फरवरी 21 -- विश्व हिंदू इकोनामिक फॉरम के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदू आर्थिक समागम का आयोजन हुबली कर्नाटक में हुआ। इसमें भाग लेकर लौटे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख गो रक्षा विभाग के डा. राज कमल गुप्ता ने बताया कि समागम में हिंदुओं को संगठित करके नई चेतना शक्ति का बोध कराना एवं उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करना रहा। जिससे कि हिंदू समाज स्वयं को अधिक सक्षम बना सके। समागम के माध्यम से हिंदुओं को आर्थिक पक्ष को भी प्रभावशाली बनाना रहा। समागम को विहिप के संयुक्त महामंत्री स्वामी विद्यानंद ने भी संबोधित किया। इमुरादाबाद से डॉ. राज कमल गुप्ता सहित डॉ. आरके गुप्ता, नीरज मित्तल, प्रीति गुप्ता,कुशाग्र अवस्थी ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...