बुलंदशहर, अगस्त 31 -- अभारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत में सूचना के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। जाम के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। सीओ स्याना ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत किया। लखावटी ब्लॉक मुख्यालय पर भाकियू की महापंचायत आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष बब्बन प्रधान ने कहा कि जेवर को जोड़ने के लिए गंगा यमुना लिंक एक्सप्रेसवे औरंगाबाद क्षेत्र से होकर निकल रहा है। सर्किल रेट यहां कम है। इसको बढ़ाया जाना चाहिए। अन्यथा भूमि को अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। बाजारों में नकली खाद बीज की बिक्री जोरों पर है। इसको तत्काल रोका जाना चाहिए। लखावटी मध्य गंग नहर में पानी छोड़ने की मांग की।दोपहर बाद किसानों की समस्या सुनने न आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.