धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता विधायक राज सिन्हा ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता से मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक वार्ता में राज सिन्हा ने कार्मिक नगर में डीपीएस स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की। सीएमपीएफ गेट, केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर भाया मानस मंदिर, सेंट्रल अस्पताल ओपीडी की ओर जाने वाली सड़क निर्माण का भी अनुरोध किया। सेंट्रल अस्पताल मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने, अमृत पार्क में पानी-बिजली की व्यवस्था करने, घास, अनचाही झाड़ियों की कटिंग करने एवं इसके सौंदर्यीकरण करने की भी मांग की। विधायक ने जनहित के कार्य न होने से आम लोगों को होने वाली परेशानियों की जानकारी भी दी। विधायक ने बताया कि सीएमडी ने प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.