छपरा, फरवरी 4 -- छपरा, एक संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक नवस्थापित जिला स्कूल परिसर में बुधवार को हुई। उक्त बैठक में काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अनुमंडल स्तर पर "समस्या संग्रह सह निदान कार्यक्रम" को पुनः प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह एवं संघ के प्रतिनिधि प्रत्येक रविवार को संबंधित अनुमंडलों में उपस्थित होकर शिक्षकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका संकलन कर विभाग तक पहुँचाएंगे। बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत महतो व संचालन हवलदार मांझी ने किया। निजाम अहमद, महेश बाबू चौधरी, पीयूष तिवारी, जितेंद्र सिंह, संजय पांडेय, जितेंद्र राम, ब्रजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.