नोएडा, दिसम्बर 19 -- रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी सोसाइटी के लोगों ने शुक्रवार को मूलभूत सुविधाओं को लेकर बैठक की। चेतावनी दी कि यदि सोसाइटी में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बिल्डर के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। बैठक में आरोप लगाया गया कि बिल्डर अनावश्यक मेंटनेंस चार्ज वसूल रहा। रेरा और कोर्ट के आदेश भी नहीं मान रहा। कॉन्ट्रेक्शन पेनल्टी के नाम पर लाखों रुपये मांगे जा रहे। न देने पर एनओसी और बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। सोसाइटी में गंदगी, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़क, नालियों का निर्माण, अधूरे पाइप लाइन आदि कई समस्याएं हैं। बिल्डर इनका समाधान नहीं कर रहा। लोगों ने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में विपिन त्यागी, सुरेन्द्र भाटी, मिथलेश शर्मा, अतुल यादव, पुनीत कुमार, स...