मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- नाला निर्माण न होने से परेशान जहागीरपुर के ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर हंगामा करते हुए समस्या का समाधान न होने पर मंसूरपुर में रेलवे लाइन पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि पिछले करीब सात सालों से गंदे पानी की समस्या के समाधान को लेकर सिफ आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीण की चेतावनी से प्रशासिनक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को सोन्टा के माजरा जहागीरपुर के ग्रामीण तहसील में पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा किया। बताया कि रेलवे की ओर करीब सात साल पूर्व रेलवे कॉरिडोर बनाया गया था, उस दरम्यान रेलवे विभाग ने नाले को तोड़ दिया था जिसमें गांव के गंदे पानी की निकासी होती है। नाला निर्माण न होने पर गांव की सड़कों व घरों के बाहर गंदा पानी भरा होने से बच्चे,बूढे बीमारी से ग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.