भागलपुर, सितम्बर 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में हथिया नाला की सफाई और जीर्णोद्धार के साथ उसपर ढक्कन लगाने की मांग कई बार करने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। बड़ी आबादी वाले सच्चिदानंदनगर इलाके में नाला, सड़क, जलापूर्ति और बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई हैं। जबकि हथिया नाला की सफाई नहीं होने के कारण कचरा जमा हो जाने से गंदा पानी पूरे इलाके में प्रवेश कर जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की बड़ी आबादी वाले सच्चिदानंद नगर में समस्याओं का अंबार है। अबतक नगर निगम प्रशासन द्वारा सच्चिदानंदनगर समेत वार्ड के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव योजनाओं में शामिल नहीं किया गया है। नगर निगम प्रशासन से केवल आश्वासन मिलता है। इन समस्याओं को लेकर सच्चिदानंदनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.