गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर, निजी संवाददाता। कार्यक्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि समस्याओं से निपटने के लिए महिलाओं को मुखर होना होगा। उन्होंने कहा कि चुप्पी तोड़कर आवाज उठाने पर ही महिलाओं के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधान प्रभावी होंगे। अध्यक्षता करते हुए डीडीयू की प्रो. विनीता पाठक ने कहा कि महिला और पुरुष में प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सामंजस्य की भावना होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं के सामने घर और कार्यक्षेत्र की दोहरी चुनौती का उल्लेख किया। चंद्रकांति रमावती देवी पीजी कॉलेज की उपप्रचार्य डॉ. स्वप्निल पांडेय ने शिक्षा को महिलाओं की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बताया। वरिष्...