संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम पंचायत भैंसठ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह करीब दो हजार आबादी वाली ग्राम सभा है। गांव में चारो तरफ सड़कें टूट गई हैं। गांव के बीच सड़क पर जलजमाव हो गया है। अव्यवस्थाएं इस गांव की पहचान बन गई हैं। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी घरों के सामाने फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। बघौली ब्लाक के भैंसठ गांव के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे है। जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.