बेगुसराय, नवम्बर 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत स्थित छतौना मध्य विद्यालय कभी क्षेत्र का सबसे पुराना और आदर्श विद्यालय माना जाता था। इस विद्यालय को समय-समय पर योग्य शिक्षकों और विद्वान प्रधानाध्यापकों का सानिध्य मिला। इसके कारण इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी। यह विद्यालय न केवल नावकोठी प्रखंड बल्कि आसपास के बेगूसराय प्रखंड के अझौर, परना और वनद्वार जैसे गांवों के विद्यार्थियों की भी पहली पसंद था। लेकिन समय के साथ यह गौरवशाली संस्थान अब बदहाली का शिकार हो गया है। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विद्यालयों की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने और भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है, वहीं छतौना मध्य विद्यालय की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। विद्यालय में भवन, भूमि, उपस्कर और शिक्षकों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.