संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के नगर पालिका खलीलाबाद का पठान टोला मोहल्ला में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां के लोग समस्याओं के बीच गुजर बसर करने के आदती बनते जा रहे हैं। पठान टोला मोहल्ला पानी, सड़क, गंदगी आदि कि समस्याओं से जूझ रहा है। मोहल्ले में हुआ विद्युतीकरण लोगों के घरों के पास से गुजरा है। जो हर वक्त खतरा बना रहता है। यहां अधिकतर पठान बिरादरी के लोग रहते हैं। यह मोहल्ला इसी नाम से विख्यात हो गया। पहले इसे पूर्वी पठान टोला और पश्चिमी पठान टोला के नाम से जाना जाता था। नगर का विस्तारीकरण होने के बाद पूर्वी पश्चिमी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अब इस मोहल्ले को पठान टोला के नाम से जाना जाता है। पठान टोला मोहल्ले की आबादी लगभग दस हजार है। यहां काफी सघन बस्ती होने की वजह से लोगों के घर आसपास सटे हुए...