बागपत, मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को शिक्षकों की लम्बित समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन डीआईओएस के अनुपस्थित रहने और फोन न उठाने से शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। संघ के जिला मंत्री संजीव कुमार तोमर ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी 12:30 बजे डीआईओएस कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। कई बार फोन करने के बावजूद कोई संपर्क नहीं हो सका। इसे शिक्षकों की समस्याओं के प्रति घोर उपेक्षा बताया गया। संघ ने तीन दिनों के भीतर लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 13 व 14 मार्च को डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरना व उपवास रखा जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी। इस मौके पर सुशील चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.