कानपुर, जनवरी 29 -- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कार्यकारिणी की बैठक लेकर संगठन के आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद बीएसए अजय कुमार मिश्र को हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने बीएसए से भेंट कर वार्ता की गई। उन्होंने कहाकि मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति अपलोड करने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, उसे बढ़ाकर फरवरी तक कर दिया गया है। जनवरी माह का वेतन अब नहीं रोका जाएगा। इस दौरान जिला संगठनमंत्री अनंत त्रिवेदी, सुनील कुमार सचान, देवेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार संत कुमार दीक्षित, आशुतोष त्रिपाठी, पंकज बाजपेई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.