बगहा, जून 19 -- बेतिया, बेका। योग से जीवन और जगत से संबंधित समस्त समस्याओं और विषमताओं पर नियंत्रण किया जा सकता है। योग विज्ञान सम्मत जीवन शैली का नाम है, जिससे व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व सकारात्मक रूप में प्रभावित होता है। ये बातें महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रवींद्र कुमार चौधरी ने 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय योग महोत्सव के विशेष शिविर में दूसरे दिन कहीं। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. के. चौधरी ने कहा कि यदि हम कहें कि मानव-जीवन स्वयं में छिपे दिव्य गुणों के प्राकट्य की प्रयोगशाला है और इसकी प्रयोग पद्धति योग है तो इसमें कहीं भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। योग शिविर के मुख्य योग प्रशिक्षक महाविद्यालय के योगाचार्य पवन कुमार चौधरी ने दूसरे दिन के योगाभ्यास कराते हुए कहा कि नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.