सहरसा, फरवरी 2 -- महिषी। बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी से पटना स्थित उनके आवास पर रालोमो के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ने भेट की। इस दौरान ग्राम पंचायत वीरगांव से जुड़ी जनहित की अहम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते एक हाई लेवल ब्रिज, तीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण तथा नया टोला घाट पर नए पुल की मांग से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...