भभुआ, जनवरी 9 -- विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता प्रोन्नति, आवास भत्ता व अन्य मुद्दों पर शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से मिला और उन्हें शिक्षकों की लंबित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना लेखा तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा से अलग-अलग मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा। संघ के प्रधान सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ मांगों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता ...