अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- द्वाराहाट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन ब्लॉक द्वाराहाट और चौखुटिया के आउटसोर्स कर्मियों ने कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट से मुलाकात की। एनएचएम जिलाध्यक्ष अतुल सक्सेना सहित अन्य ने उन्हें तमाम शिकायतों से अवगत कराया। विधायक आवास में हुई मुलाकात में आउटसोर्स कर्मियों के उन्हें समस्याओं के संबंधित मांग पत्र दिया। इसमें आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म कर सभी कर्मियों को राज्य व जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से समायोजित करने की मांग की। बीते दो माह का लंबित वेतन, 11 माह का ईपीएफ बकाया भुगतान करवाने की अपील की है। विधायक मदन बिष्ट ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इधर कर्मचारी यूनियन के अजय तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स कंपनी की ओर से कर्मचारियों का उत्पीड़न...