लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के पर्यवेक्षण का कार्य करने वाले एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने समस्याओं को लेकर मंगलवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी से मुलाकात की। एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने कहा कि पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से 1250 रुपये जलपान व लंच के लिए दिए जाने थे, लेकिन अभी तक कई जिलों में एआरपी को इसका भुगतान नहीं हुआ है। बीएलओ व अन्य शैक्षिणिक कार्यों में ड्यूटी लगाई जा रही है। आवागमन का भत्ता भी नहीं मिल रहा है। एआरपी को तकनीकी सहयोग ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन की ओर से यह भी मांग की कि उन्हें आईआईटी का शैक्षिक भ्रमण कराया जाए। महानिदेशक ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.