पीलीभीत, मई 3 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर संपन्न हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि पांच मई को लखनऊ में जनपद के किसानों की प्रमुख समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। जनपद के गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा बकाया गन्ना मूल्य बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा और बजाज हिन्दुस्थान मकसूदापुर पर बकाया गन्ना मूल्य है। दोनों चीनी मिलों के क्षेत्र के गन्ना किसान भारी आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। बजाज की चीनी मिलें गन्ना एक्ट का पालन नहीं कर रही हैं, जिससे गन्ना किसान कर्ज में डूब रहा है। दूसरी ओर जिले में अवैध रूप से खनन जोरों पर हो रहा है। इस मुद्दे को भी जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। चकबंदी विभाग किसानों का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.