पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर/कलीनगर। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के बाद संगठन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम परमेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से फसलों की समस्या के अलावा गांवों में साफ-सफाई, जलभराव की समस्या, जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति में सुधार, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदले जाने, नलकूपों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि की मांगों को रखा गया। ज्ञापन में कहा कि कई स्थानों पर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। समस्याओं का समयबद्ध ...