फतेहपुर, फरवरी 12 -- खखरेरू। क्षेत्र के पौली गांव स्थित गड़वापर नहर किनारे भाकियू टिकैत गुट का अपनी मांगो को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर रहे किसानों का कहना था कि यदि समस्याओं से निजात नहीं दिलाई जाती तो आज चक्का जाम किया जाएगा। किसान नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि अन्ना गोवंशों के साथ ही बंदरो व जंगली जानवरों का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जो किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती, बंद पड़ी सहकारी समितियों के कारण किसान खासे परेशान हैं। आलम यह है कि समितियों के बंद होने के कारण किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान किसान नेता तहसील स्तरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिस पर एक्सईएन महावीर सिंह सहित नायब तहसीलदार के अ...