आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल दल शुक्रवार को शिक्षकों की समस्या को लेकर डीआईओएस से मिला। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 से 2025 तक जिले के अध्यापक बोर्ड परीक्षा में वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पद पर विभिन्न विद्यालयों में अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा के साथ योगदान दिया है। लेकिन आज तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। उसके पहले वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन बोर्ड परीक्षा बहिष्कार का भी निर्णय ले सकता है। ज्ञापन देने वालों में रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.