प्रयागराज, मई 23 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह के साथ शिक्षकों की समस्यायों को लेकर बैठक की। विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस कटौती को अतिशीघ्र उनके जीपीएफ खाते में हस्तांतरित करने, अवशेष देयकों का भुगतान, पदोन्नति तथा प्रोन्नत वेतनमान सहित लगभग 40 प्रकरणों पर वार्ता हुई। डीआईओएस पीएन सिंह ने सभी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईओएस ने सिटीजन चार्टर का फ्लैक्स कार्यालय पर एक सप्ताह में लगाने का भरोसा दिलाया। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले से लेकर शिक्षा निदेशालय और लखनऊ तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.