प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- भारतीय किसान मजदूर संयुक्त (अरा) के जिलाध्यक्ष लालजी पटेल की अगुवाई में इलाके के किसान रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक पहुंचे। किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। गांव में विकास कार्यों में बंदरबाट, ग्राम पंचायत की जमीनों पर किए गए कब्जे हटवाए जाने समेत पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम के नाम बीडीओ विजय शंकर मणि को सौंपा। बीडीओ ने ज्ञापन को डीएम तक भेजने, समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सन्तलाल इंसान, महेन्द्र भूषण, प्रेमा देवी, मनबोध पाण्डेय, राम सागर विश्वकर्मा, शशि भूषण शुक्ल, राम स्वरुप पटेल, बसन्त लाल, मोतीलाल, राम दुलारे, फूलचन्द पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.