प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त यूनियन (अरा.) के जिलाध्यक्ष लालजी पटेल की अगुवाई में इलाके के किसानों ने समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने भीषण सर्दी से बचाने को गरीब किसानों को कंबल वितरित किए जाने, गांवों की सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद किसानों ने एसडीएम को नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर शशि भूषण शुक्ला, हीरालाल, सुमन देवी पटेल, कड़े दीन पटेल, मनबोध, सन्तलाल, राम दुलारे, उमाशंकर, प्रेमा देवी, त्रिलोकीनाथ, अशोक कुमार, दूधनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...