बिजनौर, जनवरी 28 -- राजपूर नवादा फीडर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे कई मांगे उठाई। बुधवार को राजपूर नवादा फीडर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन युवा जिला महासचिव आशीष त्यागी के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से तार चोरी, बिजली मीटरो के नाम पर अवैध उगाही रोकने, लाईनमैनों की मनमानी रोकने, बिजली बिल संशोधनों पर उगाही आदि समस्याएं उठाई गई।एसडीओ नजीबाबाद के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया। जिसमे तीन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया । चौ. मखरखान सिंह, वीरेश कश्यप, मुकुल त्यागी, सतीश त्यागी, मो. अय्युब, मौ वाजिद, राजकुमार पंडित, अहमद रजा, मो. शमीम, संजीव त्यागी, उमेश त्यागी, वरुण त्यागी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.