गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क, सीवर, पेयजल व बदहाल पार्क की समस्या को लेकर कड़कड़ मॉडल में लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सीवर लाइन का काम शुरू नहीं हो रहा, सड़कें खराब पड़ी हैं। पेयजल एक ही समय मिलता है, जिससे लोग परेशान हैं। कड़कड़ मॉडल में जल निगम की ओर से 10 करोड़ रुपये से सीवर लाइन डाली जाएगी। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि यह कार्य इसी साल खत्म होना है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पुरानी लाइन ओवरफ्लो हो रही है और कई मैनहोल टूटे पड़े हैं। इससे समस्या हो रही है। सुमित ने बताया कि बड़े पार्क के पास बना अवैध कूड़ा डलाव घर आज तक नहीं हटाया गया है। सड़कें जर्जर हैं और पानी भी सिर्फ सुबह आता है। कई बार शिकायत की और जनसुनवाई पोर्टल पर भी डाला। अधिकारी आश्वासन देकर शिकायत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.