हरिद्वार, मई 9 -- शहर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी जितेंद्र चौधरी से भेंट कर उन्हें व्यापारियों की समस्याएं बताईं। अधिकारी ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम, ऋषिकुल, सिंहद्वार पुल के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण के कारण लोग फुटपाथ पर नहीं चल पा रहे हैं। इससे आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। सुबह शाम घूमने जाने वाले बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि कुछ भवन स्वामियों ने सार्वजनिक पार्किंग स्थल बैरिकेड लगा दिए गए हैं। इससे बाजारों में पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार में आने वाले ग्राहकों को वाहन पार्किंग नहीं करने दिए जाते हैं। इस वजह से रोजाना विवाद होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.