नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल। नैनीताल के निकटवर्ती क्षेत्र पंगोट के घुग्घु सिगड़ी में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस दौरान निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट ने विभाग की टीम के माध्यम डीएम को क्षेत्र की समस्याएं दूर करने की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मुख्य रूप से पंगोट-कुंजाखड़क रोड पर डामरीकरण, पटवारी चौकी घुग्घु सिगड़ी में महीने में दो दिन पटवारी के बैठने, बरसात में टूटे बिजली के तारों में कार्बन हटवाने और जल जीवन मिशन के कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके करवाने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, पूर्व प्रधान नवीन चंद्र, मोहन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.