बलरामपुर, जनवरी 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कोतवाली देहात व नगर में डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने की बात कही। कोतवाली नगर व देहात में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। डीएम ने एक-एक करके सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भूमि व आपसी विवाद एवं राजस्व से सम्बन्धित मामलों में स्थलीय निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.