लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (ए.आर.पी.) एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं के समाधान तक संघर्ष करने का ऐलान किया है। रविवार को लखनऊ में आयोजित एसोशिएसन के प्रदेश स्तरीय शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन संगोष्ठी में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। संगोष्ठी में एसोसिएशन सभी जिलों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने संगठन की समस्याओं को शासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई, जिसमें प्रतापगढ़ के सत्येंद्र कुमार शुक्ला को प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रयागराज के ज्ञानेंदु सिंह को प्रदेश संयुक्त मंत्री बनाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.