शामली, जनवरी 12 -- विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन (राजस्व) कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि लंबे समय से संविदा कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद में कार्यरत विद्युत संविदा कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो विभाग और न ही कंपनी उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। नई कंपनी के आने के बाद से अधिकांश कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में समय पर वेतन न मिलना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना, ईएसआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.