अलीगढ़, फरवरी 19 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में जारी किसानों के धरने द्वारा गठित टीम ने एसपी सिटी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया जिस पर एसपी सिटी ने उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर समस्याओ का समाधान कराने का किसानों को आश्वासन दिया गया है। समस्याओं के समाधान तक किसानों का धरना जारी है। मंगलवार को किसान अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने पिछले दिनों विजिलेंस टीम के खिलाफ धरने के दौरान सौ से अधिक किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। किसान रिपोर्ट को झूठी बताते हुए उसे स्पंज करने की मांग पिछले काफी दिनों से कर रहे हैं। इसके अलावा किसान थानाध्यक्ष का ट्रांसफर तथा एक दारोगा व मुंशी द्वारा लिए गए पंद्रह हजार रुपयों को वापस कराए जाने की मांग भी कर र...