प्रयागराज, अप्रैल 21 -- लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलकर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित पत्र सौंपा और समस्याओं के निराकरण का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सह-मीडिया प्रभारी व ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र आदि ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी को पत्र दिया था। नारीबारी को ब्लॉक बनाने, नारीबारी जल निगम व पानी की समस्याओं के साथ नारीबारी-सतपुरा-झंझरा चौबे के साथ शंकरगढ़ नगर में पानी और बस संचालन आदि समस्याओं को रखा था। नीरज त्रिपाठी के साथ भाजपा नेता कविता यादव त्रिपाठी भी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.