गाजीपुर, फरवरी 6 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैदपुर तहसील, अस्पताल, थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित नगर में मूलभूत सुविधाओं (सड़क, पानी, बिजली) की बदहाली आदि को लेकर शुक्रवार को सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में लोगों ने मार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। विधायक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अपनी 20 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यों पर जल्द ही जिलाधिकारी सहित शासन से निस्तारण का आश्वासन दिया। सैदपुर सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता नगर के सादात रोड स्थित एक निजी मैरेजहाल पर एकत्रित हुए। इसके बाद सादात रोड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वो परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे औ...