हल्द्वानी, मार्च 25 -- भीमताल। नगर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर पालिकाध्यक्ष टम्टा ने सभी समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला, प्रवीण पटवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष हिमांशु रौतेला, महामंत्री पवन जोशी, कोषाध्यक्ष सूरज मेहरा, महिला उपाध्यक्ष आशा उप्रेती, उप सचिव रवि टम्टा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.