मधेपुरा, फरवरी 9 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत जनता हाई स्कूल के मैदान पर रविवार को एक दिवसीय हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन व सेवा का एक सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्र कार्यकारिणी सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री यदुवंशी ने कहा कि संघ की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब भारत देश स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान केवल हिंदू समाज के संगठित होने से ही होगा। हिंदू समाज को हिंदुत्व के आधार पर संगठित करने का विचार कर ही 1925 की विजयदशमी (विक्रम संवत 1982) को संघ की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागृत हो, संगठित हो तथा एकजुट हो, एक रा...