मैनपुरी, मार्च 9 -- बिछिया रोड पर एक मैरिज होम में भाकियू भानु की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम यादव व चौ. चरण सिंह, प्रदेश सचिव मंजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बीके सिंह को बनाया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक छोड़कर आए सैंकड़ों कार्यकर्ता संगठन में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की लड़ाई को वह हमेशा लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे। किसानों की समस्याओं के लिए किसी तरह के आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा तैयार रहेंगे और किसानों को उनका हक दिलाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...