बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई। जनसुनवाई में आई अमरीश सैनी ने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज कराने में असमर्थ हैं । आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कई बार अप्लाई किया मगर आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया। अमरीश ने आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...