शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- आल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं व ई रिक्शा संचालकों द्वारा जीआईसी के क्रीड़ास्थल में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ई रिक्शा खड़े कर के नारेबाजी की गई। तत्पश्चात पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्व सिंह को सौंपा, जिसमें रिक्शा संचालन को रोड बांटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। ई रिक्शा चालकों की बीमा राशि को घटाकर एक हजार रुपए सालाना करने, प्रदूषण रहित ई रिक्शा का रोड टैक्स व फिटनेस को हटाने, ई रिक्शा चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान करने, रोड पर से अतिक्रमण हटवाने, शहर की रोड़ी पर चार पहिया वाहन की पार्किंग को हटवाने, शहर में बसों के संचालन को बंद करने, ई रिक्शा को चलाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.